अमेरिका के कैलिफोर्निया में तेलंगाना के महबूबनगर जिले के 29 वर्षीय मोहम्मद निजामुद्दीन की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। घटना 3 सितंबर को सांता क्लारा में उनके रूममेट से विवाद के दौरान हुईए जब पुलिस ने उन्हें चाकू से लैस पाया और गोली चला दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
निजामुद्दीन के पिता मोहम्मद हसनुद्दीन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बेटे का शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। सांता क्लारा पुलिस का कहना है कि स्थिति हिंसक हो चुकी थी और निजामुद्दीन चाकू से हमला करने की कोशिश कर रहे थे। घटनास्थल से दो चाकू बरामद किए गए और रूममेट का इलाज जारी है।
