SEBI आदेश पर अदाणी का पलटवार, झूठी खबर फैलाने वालों से माफी की मांग

demo pic 2025 09 19T121423.079

सेबी की क्लीन चिट से उत्साहित उद्योगपति गौतम अदाणी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की ष्धोखाधड़ी वाली और गलत इरादे से लायी गयीष् रिपोर्ट का इस्तेमाल कर झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफी मांगनी चाहिए। अदाणी ने सोशल मीडिया मंच ष्एक्सष् पर लिखाए समूह हमेशा से कहता रहा है कि हिंडनबर्ग के दावे निराधार थे। सेबी की क्लीन चिट ने उस बात की पुष्टि की है। बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को खारिज करते हुए उद्योगपति गौतम अदाणी और उनकी अगुवाई वाले समूह को क्लीन चिट दे दी। सेबी ने कहा कि उसे हिंडनबर्ग के आरोपों में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला कि समूह ने अपनी सूचीबद्ध कंपनियों में पैसा भेजने के लिए संबंधित पक्षों का उपयोग किया हो। अदाणी समूह के चेयरमैन ने कहाए एक विस्तृत जांच के बाद, सेबी ने उस बात की पुष्टि की है जो हम हमेशा से कहते आए हैं कि हिंडनबर्ग के दावे निराधार थे। पारदर्शिता और ईमानदारी हमेशा से अदाणी समूह की पहचान रही है। अदाणी ने कहाए ष्ष्हम उन निवेशकों का दर्द गहराई से महसूस करते हैं जिन्होंने इस धोखाधड़ी और गलत इरादे से पेश रिपोर्ट के कारण पैसा गंवाया। जो लोग झूठी बातें फैलाते हैंए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47