मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के फरेंजी गांव में गुरुवार देर शाम 50 वर्षीय महिला मीरा देवी पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आ गई और तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल किशनी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति शिव रतन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण हाईटेंशन लाइन का करंट घर में उतर गया। हालांकि, चौराईपुर बिजलीघर के जूनियर इंजीनियर देवेंद्र सिंह और एसडीओ विद्युत शेर सिंह ने इस दावे को खारिज किया। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन लाइन का करंट सीधे घरों में नहीं उतर सकता और ट्रांसफार्मर और केबल सही स्थिति में हैं।
