बॉलीवुड और असमिया संगीत जगत को अपनी आवाज़ से अलग पहचान दिलाने वाले मशहूर गायक जुबिन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। उन्हें बचाकर आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गायक को सिंगापुर के नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देनी थी। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है।
असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा—
“उनके संगीत ने पीढ़ियों को आनंद और पहचान दी। उनके जाने से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। असम ने अपना प्रिय सपूत और भारत ने एक बेहतरीन सांस्कृतिक प्रतीक खो दिया है।”
