नागपुर में 34 लाख की ड्रग जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

demo pic 2025 09 20T115949.567

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 34 लाख रुपये की एमडी ड्रग जब्त कर अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 225 ग्राम एमडी बरामद की गई और 4 तस्कर गिरफ्तार हुए हैं।

नागपुर के जोन 5 के उपायुक्त निकेतन कदम ने बताया कि कलमना पुलिस को गश्त के दौरान मिनीमाता नगर इलाके में संदिग्ध कार दिखाई दी। पीछा कर तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड में छिपाई गई एमडी ड्रग मिली। पुलिस ने कार चालक अमित शर्मा को पकड़ा। दूसरी कार से भी ड्रग बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में अमित शर्मा, मुकेश तराले, आयुष इंगोले और मयूर ठोवकर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 225 ग्राम एमडी की कीमत करीब 34 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह रैकेट मध्य प्रदेश और राजस्थान से ड्रग्स लाता था। पूरे गिरोह की सरगना एक महिला है, जिसका पति पहले से जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद महिला ने महज छह महीने में तस्करी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47