रेल नीर में कीमतों की गिरावटः 1 लीटर अब मिलेगी इतने में

demo pic 2025 09 20T161850.057

नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने शनिवार को रेल नीर की कीमतों में 1 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। यह कटौती 22 सितंबर, 2025 से लागू होगी। नई कीमतों के अनुसार, 1 लीटर रेल नीर अब 14 रुपये में मिलेगा, जबकि 500 मिलीलीटर वाली बोतल की कीमत 9 रुपये होगी। इससे पहले 1 लीटर और आधा लीटर वाली बोतलें क्रमशः 15 रुपये और 10 रुपये में बिक रही थीं।

रेल मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में कहा कि नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी सिस्टम के मद्देनजर तय की गई हैं। मंत्रालय ने लिखा, “GST में कमी का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए रेल नीर का अधिकतम बिक्री मूल्य 1 लीटर के लिए 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और आधा लीटर के लिए 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये किया गया है।”

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47