अकोला (उत्तर प्रदेश): अकोला में तहसील निर्माण की राह अब आसान हो गई है। अकोला तहसील बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक केदार सिंह चाहर ने अपनी पैतृक भूमि निःशुल्क दान करने की घोषणा की है।
उन्होंने आगरा कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रोटोकॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शपथ पत्र सौंपते हुए तहसील निर्माण के लिए आवश्यक जमीन बिना किसी मुआवजे के उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा।
केदार सिंह वर्ष 2001 से अकोला में तहसील की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जहां उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला।
भूमि दान के इस निर्णय का क्षेत्र में स्वागत किया गया है। रामनगर के प्रधान वीरपाल सिंह चाहर सहित संघर्ष समिति के अन्य सदस्यों ने इसे सराहनीय पहल बताया।
