इंग्लैंड की महिला तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने 29 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने वकील बनने के लिए संन्यास की घोषणा की। डेविस ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ T20 से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 35 मैच खेले और 33 विकेट लिए। उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बर्मिंघम में हुआ था।
घरेलू क्रिकेट में उन्होंने ससेक्स, वेस्टर्न स्टॉर्म, साउथ ईस्ट स्टार्स, लंदन स्पिरिट, वेल्श फायर, सदर्न वाइपर्स और हैम्पशायर जैसी टीमों के लिए खेला। 2019 में वह विमेंस सुपर लीग की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी रहीं। डेविस का आखिरी मैच 21 सितंबर 2025 को वन-डे कप फाइनल में हैम्पशायर की ओर से खेला गया। टूर्नामेंट में उन्होंने 14 मैचों में 19 विकेट झटके। क्रिकेट के साथ उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी और लीगल प्रैक्टिस कोर्स (LPC) और एलएलएम किया। अब वह क्रिकेट छोड़कर वकालत की नई पारी शुरू करेंगी।
