गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में महिला पुलिस की बहादुरी सामने आई है। महिला पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है, जिस पर लूट, चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, देर रात चेकिंग के दौरान जितेंद्र स्कूटी से जा रहा था। उसे रोकने पर उसने पुलिस पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मी ने उसके पैर में गोली मारी। स्कूटी फिसलने के बाद जितेंद्र भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और चोरी की स्कूटी बरामद की। पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि महिला थाना पुलिस टीम ने लूट/चोरी/छिनैती के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर सबूत जब्त किए।
