बिग बॉस 19: धाकड़ कंटेस्टेंट बसीर अली इन दिनों घर के अंदर झगड़ों और विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने कैप्टन अभिषेक बजाज के साथ जोरदार फाइट की। अब बसीर की एक्स गर्लफ्रेंड संयुक्ता हेगड़े ने भी उनके बारे में खुलकर बात की। संयुक्ता ने विरल भयानी को दिए इंटरव्यू में बताया कि रोडीज के दौरान दोनों करीब आए थे। उन्होंने कहा, “बसीर आकर्षक और इज्जतदार लड़का है। उसके संस्कार अच्छे हैं और मैं उसके लिए दुआ करती हूं। वह बहुत अच्छा दोस्त है।”
लेकिन साथ ही संयुक्ता ने ये भी माना कि “वो एक अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं था। मैंने उसे कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते देखा है। फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा उसके टाइप की नहीं हैं। इसका स्वभाव है कि उसे लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना पसंद है।” संयुक्ता ने बसीर की तारीफ भी की और कहा कि वह बिग बॉस में अच्छा कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट करती हैं।
