प्रिंसिपल ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, निलंबित

principal

यूपी के सीतापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महमूदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रिंसिपल बृजेंद्र वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अखिलेश प्रताप सिंह के ऑफिस में उनके साथ मारपीट की। जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल अपने स्कूल की सहायक शिक्षिका को परेशान कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद बीएसए ने प्रिंसिपल को ऑफिस बुलाया और मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान प्रिंसिपल भड़क गए और बेल्ट से बीएसए पर हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने प्रिंसिपल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घटना के बाद प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। प्रिंसिपल का कहना है कि विवाद महिला शिक्षक को लेकर था, जबकि बीएसए उन्हें परेशान कर रहे थे। पीड़ित बीएसए ने पुलिस को तहरीर दी और अपनी सुरक्षा की मांग की है। बीएसए ने इसे सुनियोजित और जानलेवा हमला बताया। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में सवाल उठ रहा है कि ऐसे व्यवहार का प्रभाव छात्रों पर क्या पड़ेगा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47