जेलेंस्की ने कहा: दुनिया में सबसे विनाशकारी शस्त्र दौड़ चल रही

demo pic 2025 09 25T131539.681

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया में ‘मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी शस्त्र दौड़’ चल रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की अपील की और चेतावनी दी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में अपने युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूएन जैसी कमजोर संस्थाएं यूक्रेन, गाजा और सूडान में युद्धों को रोकने में विफल रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “सिर्फ हथियार और दोस्त ही सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं।”

उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित हथियारों पर वैश्विक नियम बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया और इसे परमाणु हथियारों के फैलाव रोकने के बराबर जरूरी बताया। जेलेंस्की ने बताया कि उनका गठबंधन 30 से अधिक देशों के साथ नई सुरक्षा संरचना तैयार कर रहा है और अब यूक्रेन हथियार निर्यात के लिए खुला है। एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी यूक्रेन के समर्थन में बयान दिया था। जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप समेत कई नेताओं के साथ उनकी ‘अच्छी मुलाकात’ हुई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47