आगरा के प्राची टावर चौकी क्षेत्र में युवक-युवती ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही नितिन कुमार से धक्का-मुक्की की और उसकी सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की। घटना के समय कुछ लोगों ने सिपाही को बचाया। सिपाही ने सिकंदरा थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कान्हा उर्फ सत्यप्रकाश और मोहिनी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सिपाही सड़क पर शराब के नशे में पड़े एक युवक को हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। तभी बाइक पर आए आरोपी सिपाही से पूछताछ करते हुए झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपी सिपाही का पीछा कर चौकी में घुसकर पिस्टल छीनने का प्रयास करने लगे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
