दिल्ली-एनसीआर में सितंबर में भीषण गर्मी बनी हुई है। तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा रहा है और 40 जैसा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 सितंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान गिरेगा और अक्टूबर के अंत तक सर्दी दस्तक दे सकती है।
इस बार मानसून की वापसी 15 सितंबर से ही शुरू हो गई है। अब तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से विदाई हो चुकी है। 15 अक्टूबर तक पूरे देश से मानसून लौटने की संभावना है। बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले सप्ताह तक बारिश जारी रहेगी।
