भारतीय फिल्मी सितारे अक्सर ब्रैंड शूट्स और एंडोर्समेंट्स से मोटी कमाई करते हैं। लंबे समय तक फिल्मों के सितारे ही ब्रैंड वैल्यू की दौड़ में आगे रहते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से तस्वीर बदल गई है। इस बार भी नंबर वन पोजिशन किसी बॉलीवुड स्टार को नहीं, बल्कि क्रिकेट के बादशाह विराट कोहली को मिली है। क्रॉल (एक वैश्विक वित्तीय और जोखिम सलाहकार कंपनी) ने गुरुवार को भारत के सबसे शक्तिशाली सेलिब्रिटी ब्रांड्स की ताज़ा रैंकिंग जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली 231.1 मिलियन डॉलर (23.11 करोड़ डॉलर) की ब्रैंड वैल्यू के साथ लगातार तीसरे साल पहले स्थान पर रहे। सोशल मीडिया पर 27.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स और दर्जनों बड़े ब्रैंड एंडोर्समेंट्स ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।
टॉप 10 लिस्ट
- 1. विराट कोहली – 231.1M डॉलर
- 2. रणवीर सिंह – 170.7M डॉलर
- 3. शाहरुख खान – 145.7M डॉलर
- 4. आलिया भट्ट – 116.4M डॉलर
- 5. सचिन तेंदुलकर – 112.2M डॉलर
- 6. अक्षय कुमार – 108M डॉलर
- 7. दीपिका पादुकोण और एम.एस. धोनी – 102.9M डॉलर
- 9. ऋतिक रोशन
- 10. अमिताभ बच्चन
इस बार सलमान खान 16वें स्थान पर खिसक गए हैं, जिनकी ब्रैंड वैल्यू 57M डॉलर दर्ज हुई। कुल मिलाकर, भारत की टॉप 25 हस्तियों की संयुक्त ब्रैंड वैल्यू 2024 में करीब 2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो पिछले साल से 8.6% अधिक है। इस लिस्ट ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ बॉलीवुड नहीं, बल्कि खेल जगत की हस्तियां भी ब्रैंड वैल्यू में बराबरी से चमक रही हैं।
