परचून व्यापारी की दो नौकरों ने की हत्या, गिरफ्तार

demo pic 2025 09 26T123148.851

आगरा के सिकंदरा स्थित कल्पना कुंज कॉलोनी में परचून व्यापारी राजकुमार उपाध्याय (60) की हत्या उनके दो नौकर शंकित और प्रशांत सविता ने की। आरोपियों ने राजकुमार की गर्दन और सीने पर चाकू से हमला किया और 40 हजार रुपये, जेवरात और मोबाइल लूट लिया। जानकारी के अनुसार, राजकुमार हाल ही में आगरा में आकर रहने लगे थे। 20 सितंबर को उनका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि दोनों आरोपी राजकुमार के घर और दुकान में काम करते थे और उन्हें पता था कि उनके खाते में लाखों की रकम है।

हत्या वाले दिन, शराब पीने के दौरान टीवी देख रहे राजकुमार पर पीछे से हमला किया गया। प्रशांत ने गर्दन पर और शंकित ने सीने में चाकू मारा। हत्या के बाद आरोपी कपड़े बदलकर फरार हो गए। तीन दिन बाद पुलिस के आने पर वे मौके पर फूट-फूटकर रोते नजर आए। अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी मोबाइल चोरी कर उसके सिम से 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर चुके थे। हत्या के बाद आरोपी दिल्ली और जयपुर भी गए। पुलिस ने बुधवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47