प्रेमी-प्रेमिका विवाद शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग की हत्या

demo pic 2025 09 26T124535.452

ग्वालियर के माधोगंज थाना क्षेत्र की गुड़ा पहाड़ी में प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद शांत कराने आए बुजुर्ग संतोष कुशवाहा की प्रेमी दिलीप जाटव ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष कुशवाहा पास ही रहते थे। सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले व्यक्ति की पत्नी अपने प्रेमी को पति के ड्यूटी पर जाने के बाद घर बुलाती थी। इसी दौरान प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद शुरू हुआ। बुजुर्ग संतोष ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित दिलीप ने उन्हें गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। माधोगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47