यूपी: पिता ने 13 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या

demo pic 2025 09 27T112855.679

यूपी के बुलंदशहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अनूपशहर थाना क्षेत्र के बिचौला गांव निवासी अजय शर्मा (40) ने अपनी 13 साल की बेटी सोनम की गला घोंटकर हत्या कर दी। सोनम सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसका शव नहर के पास झाड़ियों में स्कूली ड्रेस में मिला।

पुलिस जांच में सामने आया कि बेटी कुछ दिनों से घर से रुपए चुरा रही थी, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। इसी बात से गुस्से में आकर पिता ने बेटी को खेत ले जाकर दुपट्टे से गला घोंट दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और इस क्रूरता ने समाज में संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47