जिम संचालक की लाश फंदे पर, पुलिस जांच में जुटी

demo pic 2025 09 27T122935.884

आगरा के कमला नगर स्थित बीस्ट फिटनेस जिम के संचालक भरत सिंघानिया (35) शुक्रवार शाम अपने जिम के केबिन में फंदे से लटके मिले। कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है।

भरत मंगलम आधार अपार्टमेंट, शास्त्रीपुरम के निवासी थे और हाल ही में कमला नगर मेन मार्केट में अपना जिम खोल चुके थे। घटना के समय वे अपने केबिन में थे। पुलिस ने उनके मोबाइल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद ही अंतिम कार्रवाई करने का संकेत दिया। परिवार में घटना से कोहराम मचा है। भरत की शादी 7 साल पहले दीपशिखा से हुई थी और अभी कोई संतान नहीं है। वे पहले बॉडी बिल्डर थे और बाद में जिम ट्रेनर के रूप में काम कर रहे थे।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47