गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास एक बेकाबू थार गाड़ी एग्जिट डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तीन युवतियां और दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब दिल्ली से जयपुर जा रही यूपी नंबर की ब्लैक थार अनियंत्रित हो गई। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में प्रतिष्ठा मिश्रा (25) और लावण्या (26) लॉ की छात्राएं थीं, जबकि आदित्य प्रताप सिंह (30) और गौतम (31) इंजीनियर थे। एक मृतक की पहचान सोनी के रूप में हुई है। घायल कपिल शर्मा (28) हैं। पुलिस ने ओवरस्पीड और वाहन नियंत्रण खोने को हादसे का मुख्य कारण बताया।
