बीजिंग: चीन के गांसू प्रांत के लोंक्शी काउंटी में शनिवार को सुबह 5:49 बजे 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से मात्र 10 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप से आठ मकान ढह गए और 100 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। सरकारी मीडिया के अनुसार सात लोग घायल हुए, लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं है। आपातकर्मी मलबा हटाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।
