मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीता

demo pic 2025 10 03T121552.220

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा उठाकर कुल 199 किग्रा वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह मीराबाई का वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2017 में गोल्ड और 2022 में सिल्वर जीता था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी वह सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

गोल्ड मेडल कोरिया की री सोंग-गम ने 213 किग्रा (91 किग्रा + 122 किग्रा) उठाकर जीता। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 122 किग्रा उठाकर नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। थाईलैंड की थान्याथोन सुकचारोएन ने 198 किग्रा (88 किग्रा + 110 किग्रा) उठाकर ब्रॉन्ज हासिल किया। पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथे स्थान पर रहने के बाद मीराबाई पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव था, जिसे उन्होंने शानदार अंदाज़ में पार करते हुए एक और बड़ा पदक भारत की झोली में डाला।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47