दुर्गा विसर्जन हादसा: 15 डूबे, 5 लाशें मिलीं, 12 लापता

demo pic 2025 10 03T130615.282

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग हादसों में 15 से अधिक युवक नदी में डूब गए। रेस्क्यू टीम ने अब तक 5 शव बरामद किए हैं और एक युवक को बचाया गया है। करीब 10 लोग अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

पहली घटना खेरागढ़ क्षेत्र की डूंगरवाला उंटगन नदी में गुरुवार दोपहर ढाई बजे हुई। प्रतिमा विसर्जन के दौरान 14 युवक नदी में चले गए, जिससे चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी मदन सिंह और रेस्क्यू टीम ने बड़ी मेहनत के बाद एक युवक को बचाया और तीन शव बरामद किए। मृतकों में हरेश (20) और गगन (17) भाई शामिल हैं। सभी युवक कुसियापुर गांव के रहने वाले हैं।

डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने विसर्जन स्थल नदी पुल के पास तय किया था, लेकिन युवक अन्य रास्ते से डूंगरवाला गांव स्थित नदी किनारे गए, जहां हादसा हुआ। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर जुटे और कुछ समय के लिए रोड जाम भी किया।

दुर्गा विसर्जन हादसा: 15 डूबे, 5 लाशें मिलीं, 12 लापता
Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47