स्नेह राणा बनीं साल 2025 की नंबर-1 गेंदबाज

demo pic 2025 10 06T110152.956

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 247 रन बनाए, जिसमें हरलीन देओल ने सर्वाधिक 46 रन जोड़े। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिदरा अमीन (81 रन) की पारी के बावजूद 159 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से क्रांती गौड ने तीन विकेट लेकर पाक बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त किया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनीं।

गेंदबाज स्नेह राणा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। इन दो विकेटों के साथ ही स्नेह राणा ने महिला वनडे क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा 25 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की आलियाह एलेन (24 विकेट) को पछाड़ते हुए नंबर-1 गेंदबाज का स्थान हासिल कर लिया। स्नेह राणा ने 2014 में वनडे डेब्यू किया था और अब तक 40 वनडे में 54 विकेट झटके हैं। उनकी सटीक गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज अक्सर असहाय नजर आते हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47