लखनऊ: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ में अपने पति से मिलने पहुंची ज्योति सिंह को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद वह रोने लगीं और कहा, “इस घर से मेरी लाश जाएगी।” वीडियो में ज्योति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं। ज्योति का आरोप है कि SHO ने उन्हें धमकी दी और उनके ऊपर FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “मैं अपने पति के घर आई हूं। हम फैंस के कहने पर यहां आए हैं। पुलिस के लोग हमें रोक रहे हैं।”
बताया जा रहा है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता कई सालों से खराब है। पवन सिंह तलाक चाहते हैं और मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। दोनों के बीच कई बार मेल-जोल की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस मामले का असर आने वाले बिहार चुनाव में पवन सिंह की सियासी छवि पर भी पड़ सकता है।
