प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम को खास अंदाज में बर्थडे विश

demo pic 2025 10 06T132216.692

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी नीलम उपाध्याय का जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नीलम और उनके परिवार की कई तस्वीरें दिखाई दीं। वीडियो में नीलम और उनके पति सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की अनदेखी तस्वीरें भी शामिल थीं। वीडियो की शुरुआत प्रियंका और सिद्धार्थ की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीर से हुई, इसके बाद निक जोनास समेत शादी की अन्य झलकियां दिखाई गईं। इसमें प्रियंका, नीलम और सिद्धार्थ छुट्टियों के दौरान साथ बिताते हुए भी नजर आए। कई तस्वीरों में प्रियंका नीलम को गले लगाती और गाल पर किस करती दिखीं।

हाल ही में मुंबई में हुए बुल्गारी इवेंट से भी प्रियंका ने नीलम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों व्हाइट ड्रेस में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा:
“हमारे परिवार की परी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि आप हमेशा खुश रहेंगी।”

नीलम ने पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा:
“सबसे अच्छी ननद।”

प्रियंका ने अपनी भाभी को इंस्टाग्राम पर ‘एंजेल ऑफ फैमिली’ का टैग भी दिया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47