नई दिल्ली: 3 अक्टूबर को एक महिला ने Blinkit डिलीवरी बॉय के साथ हुई परेशान करने वाली घटना सोशल मीडिया पर साझा की। महिला का आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर देते समय उसे गलत तरीके से छुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि डिलीवरी पार्टनर महिला को पार्सल देते समय उसका दाहिना हाथ महिला के चेस्ट के पास लगता है, जिससे महिला पीछे हट जाती है। महिला ने कंपनी से शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। Blinkit ने मामले पर कार्रवाई करते हुए डिलीवरी पार्टनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया और उसे प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग घटना को जानबूझकर की गई हरकत मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह गलती से हुआ होगा।
