UP: जहरीली कफ सिरप पर बैन, लखनऊ में छापेमारी जारी

demo pic 2025 10 06T141113.012

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत के बाद देशभर में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगाई गई है और दुकानदारों को इसे बेचने से मना किया गया है। लखनऊ में FSDA टीम और औषधि विभाग ने कई जगहों पर छापेमारी कर इस प्रतिबंधित ब्रांड की बिक्री रोकने की कार्रवाई की। लोहिया अस्पताल के पास भी रेड की जानकारी मिली है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य सरकार ने बच्चों की जान बचाने के लिए तुरंत कदम उठाया है और लोगों से इस प्रकार के कफ सिरप का सेवन न करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया, “यह बहुत दुखद है कि कई बच्चों की जान गई। हमारी सरकार ने कभी इस कफ सिरप की खरीदारी नहीं की और जनता को सावधान किया गया है।”

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्माता श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूपी औषधि प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी संस्थानों से कफ सिरप के नमूने इकट्ठा कर लखनऊ की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही आयात-निर्यात पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम आगे के जोखिमों को रोकने और दवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47