पत्नी से नाराज पति ने गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद फांसी लगाई

demo pic 2025 10 06T144819.779

कानपुर के बंबुरिहा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। बाबू राम गौतम (38) ने अपनी पत्नी शांति (40) की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या की और फिर खुद दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बाबू राम की पहली शादी 2009 में हुई थी, जिससे दो बेटियां हैं। 2018 में उन्होंने शांति से दूसरी शादी की थी, जिनसे दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक, पिछले दो महीनों से शांति किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थी, जिसे लेकर दंपती के बीच झगड़े होते थे।

घटना वाले दिन माता-पिता के बीच विवाद हुआ। सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने शांति का शव जमीन पर और बाबू राम का शव छत से लटका देखा। पुलिस ने शांति के मोबाइल को कब्जे में लिया और कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच हत्या और सुसाइड की दिशा में हो रही है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच से मामले की और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47