चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार, मैरी ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची सम्मानित

demo pic 2025 10 06T154333.676

वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार से स्टॉकहोम के कारोलिंस्का संस्थान में शुरू हो गई। सबसे पहले चिकित्सा (फिजियोलॉजी या मेडिसिन) के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को सम्मानित किया गया। चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार 1901 से अब तक 115 बार 229 विजेताओं को प्रदान किया जा चुका है। पिछले साल यह पुरस्कार अमेरिकी नागरिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को सूक्ष्म ‘आरएनए’ (ribonucleic acid) की खोज के लिए दिया गया था। सूक्ष्म आरएनए कोशिकाओं के अंदर चालू- बंद करने वाले स्विच की तरह कार्य करता है और कोशिकाओं की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित होगा, जो नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है। नोबेल स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे, जिनका निधन 1896 में हुआ था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47