मरियम नवाज ने पाकिस्तान की हकीकत दुनिया के सामने रखी

demo pic 2025 10 06T171054.277

पाकिस्तान की वर्तमान आर्थिक और राजनीतिक स्थिति अब दुनिया के लिए कोई रहस्य नहीं रही। देश लगातार आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक, चीन और अमेरिका के सामने आर्थिक मदद के लिए झुकता रहा है। इसे अक्सर “कटोरा डिप्लोमेसी” कहा जाता है। अब इस सच्चाई को सिर्फ दुनिया ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के हुक्मरान और उनके रिश्तेदार भी स्वीकार कर रहे हैं। हाल ही में फैसलाबाद की रैली में मरियम नवाज ने खुद स्वीकार किया कि पाकिस्तान की इज्जत दुनिया में कम हो चुकी है और देश आज केवल आर्थिक मदद पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हुक्मरान विदेशों में लोन लेकर देश चला रहे हैं, और उनकी डिप्लोमेसी भी कटोरा डिप्लोमेसी बन गई है।

रैली में मरियम ने बाढ़ जैसी घटनाओं पर राजनीतिक हमलों की निंदा करते हुए कहा कि अगर कोई निजी हमला करे तो चले, लेकिन बाढ़ पर सवाल उठाया तो जवाब देंगे। नेशनल असेंबली में उनके बयान पर पीपीपी के सांसदों ने आपत्ति जताई और माफी मांगने को कहा। पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति चिंताजनक है: कुल जीडीपी का 42% कर्ज, विदेशी मुद्रा भंडार मात्र 15 अरब डॉलर, 40% गरीबी दर, 24% महंगाई और 80% लोग पौष्टिक आहार तक नहीं पा रहे। ऐसे हालात में देश की आर्थिक कमजोरी और भीख की निर्भरता साफ झलकती है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47