45 की उम्र में कपूर खानदान की बेटी बनेगी हीरोइन

demo pic 2025 10 07T105902.074

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अब फिल्मों में कदम रख रही हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘दादी की शादी’ है, जिसमें उनकी मां नीतू कपूर भी नजर आएंगी। रिद्धिमा ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन एक्टिंग करेंगी, लेकिन इस फिल्म की कहानी सुनकर उन्हें लगा कि यह उनके दिल के करीब है।

उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार बहुत खास है और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। शूटिंग शिमला में हुई और करीब 40 दिन चली। कुछ खबरें थीं कि वो कपिल शर्मा के साथ काम कर रही हैं, लेकिन रिद्धिमा ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि कपिल फिल्म में हैं, लेकिन दोनों के सीन साथ नहीं हैं। ‘दादी की शादी’ एक पारिवारिक और भावनात्मक फिल्म है। रिद्धिमा पहले ज्वेलरी डिजाइनर थीं, अब वह अपने परिवार की फिल्मी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47