आजम खान पार्टी के स्तंभ, झूठे मुकदमे लगाए गए: अखिलेश यादव

demo pic 2025 10 08T161206.693

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को जेल से हाल ही में रिहा हुए आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे। मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा कि आजम खान पर झूठे मुकदमे लगाए गए और वह पार्टी की बुनियाद हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी झूठे मुकदमे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है।

आजम खान को सपा का अहम मुस्लिम चेहरा माना जाता है। वह विभिन्न आरोपों में करीब 23 महीने तक जेल में थे और 23 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए।

राजनीतिक प्रतिक्रिया में उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर और दयाशंकर सिंह ने अखिलेश की मुलाकात पर सवाल उठाए। राजभर ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर ही मुलाकात हुई है, जबकि दयाशंकर ने इसे देरी बताया। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इसे “राजनीतिक स्टंट” करार दिया और कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ वोट के लिए आजम खान को याद करती है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47