कतर एयरवेज की लापरवाही: शाकाहारी यात्री को मांस परोसा, दम घुटने से मौत

कतर एयरवेज की फ्लाइट में 85 वर्षीय शाकाहारी डॉक्टर को गलती से मांस परोसा गया। दम घुटने से मौत, बेटे ने एयरलाइन पर मुकदमा किया।

कतर एयरवेज की लापरवाही के चलते 85 वर्षीय शाकाहारी यात्री डॉ. अशोक जयवीरा की मौत हो गई। लॉस एंजिल्स से कोलंबो जा रही फ्लाइट में उन्हें मांसाहारी भोजन परोसा गया, जबकि उन्होंने पहले से शाकाहारी विकल्प मांगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू ने कहा कि “मीट छोड़कर बाकी खा लें।” खाना खाते वक्त उनका दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गए। फ्लाइट को स्कॉटलैंड में इमरजेंसी लैंड कराया गया, लेकिन अस्पताल में 3 अगस्त 2023 को उनकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु एस्पिरेशन निमोनिया (भोजन फेफड़ों में जाने से हुआ संक्रमण) से हुई।

करीब दो साल बाद, बेटे सूर्या जयवीरा ने एयरलाइन पर मुकदमा दायर किया है, जिसमें भोजन और चिकित्सा सहायता में लापरवाही का आरोप लगाते हुए $128,821 (करीब ₹1.07 करोड़) का हर्जाना मांगा गया है। इस घटना ने एयरलाइन प्रोटोकॉल और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कतर एयरवेज पर पहले भी यात्रियों की शिकायतों की अनदेखी के आरोप लग चुके हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47