सरकार बना रही 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, होगा बड़ा निवेश

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार देशभर में 10,000 किमी लंबे 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रही है। इसके लिए 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोजिला सुरंग का 80% काम पूरा हो चुका है, जो लद्दाख को सालभर देश से जोड़ेगी।

गडकरी ने कहा कि सड़क परियोजनाओं के मुद्रीकरण से 15 लाख करोड़ रुपये तक जुटाए जा सकते हैं। एक्सप्रेसवे बनने से भारत की लॉजिस्टिक्स लागत 16% से घटकर 10% हो गई है, जो दिसंबर तक 9% हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत अगले पांच साल में दुनिया की नंबर-1 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बनेगा। साथ ही, ईंधन आयात पर निर्भरता घटाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47