गाजा मुद्दे पर ब्रिटिश पीएम के सामने प्रधानमंत्री मोदी बोले, “भारत शांति चाहता है”

demo pic 2025 10 09T161849.167

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने मुंबई में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। बैठक के बाद आयोजित जॉइंट प्रेस मीट में मोदी ने कहा कि बैठक में यूक्रेन और गाजा के मसलों पर चर्चा हुई और भारत शांति का पक्षधर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में भारत और ब्रिटेन के संबंध मजबूत हैं और दोनों देशों की साझेदारी वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मोदी ने बताया कि इस साल जुलाई में ब्रिटेन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके माध्यम से आयात लागत कम होगी, युवाओं के लिए रोजगार बढ़ेगा और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उद्योगों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश पीएम की भारत की पहली यात्रा पर मुंबई में उनका स्वागत करते हुए खुशी जताई और कहा कि स्टारमर के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47