नौकरी घोटाला: मंत्री सुजीत बोस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नागरिक निकाय भर्ती घोटाले की जांच के तहत कोलकाता में मंत्री के साल्ट लेक स्थित आवास, कार्यालय और दमदम नगर पालिका के पूर्व अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की। यह दूसरी बार है जब ईडी ने बोस से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है। एजेंसी का कहना है कि छापेमारी का उद्देश्य भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज और सबूत जुटाना है।

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक नगर निकाय भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने कोलकाता में मंत्री की संपत्तियों सहित छह ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें साल्ट लेक स्थित मंत्री का आवास-सह-कार्यालय और दमदम नगर पालिका के पूर्व अधिकारियों के घर शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने दक्षिण दंडम नगर पालिका के उपाध्यक्ष निताई दत्ता के आवास पर भी छापा मारा। सुजीत बोस 2010 से 2021 तक इस नगर पालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। यह दूसरी बार है जब ईडी ने इस मामले में मंत्री के कार्यालय पर छापेमारी की है। इससे पहले जनवरी 2024 में एजेंसी ने उनके आवास पर तलाशी ली थी और 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। ईडी अधिकारियों ने बताया कि आज की कार्रवाई का उद्देश्य भर्ती घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के दस्तावेज और सबूत जुटाना है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47