रकुल प्रीत सिंह आज 10 अक्तूबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। नई दिल्ली में जन्मी रकुल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और कॉलेज में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह नेशनल लेवल गोल्फ प्लेयर भी रह चुकी हैं। साल 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से डेब्यू करने के बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। बॉलीवुड डेब्यू ‘यारियां’ (2014) से हुआ। अब तक उन्होंने ‘दे दे प्यार दे’, ‘थैंक गॉड’, ‘मरजावा’, ‘इंडियन 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। रकुल प्रीत ने हाल ही में प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से शादी की है और इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

