प्रदर्शन से डरी शरीफ सरकार, इंटरनेट बंद

पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी हैं। TLP ने शुक्रवार को ‘लब्बैक या अक्सा मिलियन मार्च’ बुलाया था। राजधानी के प्रवेश और निकास मार्गों को सील कर दिया गया है।

लाहौर में पुलिस और TLP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हुए। TLP ने दावा किया कि एक कार्यकर्ता की मौत और 20 घायल हुए, जबकि पुलिस ने 5 कांस्टेबल घायल होने की जानकारी दी। पंजाब पुलिस ने TLP प्रमुख साद हुसैन रिजवी को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर में मुख्यालय पर छापा मारा, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।

झड़पों के दौरान TLP कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव और लोहे की छड़ों से हमला किया। इलाके में भारी पुलिस तैनाती की गई है। TLP ने सरकार पर आरोप लगाया कि मार्च को रोकने के लिए अपमानजनक हथकंडे अपनाए गए और कहा कि फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाना पाकिस्तान में अपराध बन गया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47