आगरा: थानेदार पर टिप्पणी, सिपाही निलंबित

आगरा में दो सिपाहियों ने थाना प्रभारी पर सोशल मीडिया पर आरोप लगाए। इसमें से एक को निलंबित और दूसरे को लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

आगरा में दो सिपाहियों ने थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए। इसमें उनके ऊपर उत्पीड़न और पैसे मांगने के आरोप लगाए गए। इसमें शामिल सिपाही अंकित राठौर को निलंबित और दूसरे सिपाही कुलभूषण को लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने कहा कि यदि दोनों को कोई परेशानी थी तो उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना चाहिए था। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित सिपाही डाक मुंशी कई बार बिना सूचना अनुपस्थित रहे और अंकित राठौर ने वीआईपी ड्यूटी करने से इनकार किया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अनुशासनहीनता माना गया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47