मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता दीपक कोठारी का आरोप है कि दोनों ने निवेश के नाम पर उन्हें ठगा और कंपनी Best Deal TV Pvt. Ltd. में 26% से कम हिस्सेदारी देकर फैसला लेने का अधिकार नहीं दिया।
EOW के अनुसार, शिल्पा ने कंपनी से 4 करोड़ रुपये सेलिब्रिटी फीस के रूप में लिए थे। शिल्पा ने सफाई दी कि यह फीस उन्होंने कंपनी को प्रमोट करने के लिए ली थी, न कि डायरेक्टर होने के नाते। राज कुंद्रा ने बताया कि नोटबंदी की वजह से कंपनी को भारी नुकसान हुआ और कारोबार ठप पड़ गया।
फिलहाल EOW कंपनी के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
