भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 196 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए। इन दो छक्कों के साथ ही शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल अब तक 14 सिक्स जड़ चुके हैं, जबकि पिछला रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2023 में 13 सिक्स लगाए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 2010 में 11 सिक्स लगाए थे।
