पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने ठोका चुनावी बिगुल, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

jyotika singh

चुनाव से पहले पवन-ज्योति विवाद फिर चर्चा में

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच बीते कुछ समय से चल रहे विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
ज्योति सिंह ने पहले भी अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
इस पर पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि “मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हमारा तलाक का केस चल रहा है। ज्योति का ये ड्रामा सिर्फ चुनाव से पहले चर्चा में आने के लिए किया गया है।”

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य की सियासत में हलचल मच गई है। अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के घर से भी बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है।
हाल ही में पवन सिंह ने खुद चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने मोर्चा संभालते हुए काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

उन्होंने आगे कहा था, “अगर मेरी पत्नी का मुझसे इतना अपनापन था तो चुनाव से पहले क्यों नहीं दिखाया? यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मेरी मुलाकात अमित शाह और कई बड़े नेताओं से हुई थी।”


????️ ‘मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए’ – पवन सिंह का दावा

पवन सिंह ने दावा किया कि ज्योति सिंह के पिता ने उनसे अपनी बेटी को राजनीति में आगे बढ़ाने की बात कही थी।
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता था कि बात यहां तक पहुंच जाएगी। मैं इतना नीचे नहीं गिर सकता। मैं भी इंसान हूं, घर लौटता हूं तो चाहता हूं कि दरवाज़ा मेरी पत्नी या बेटी खोले, लेकिन आज वह भी नहीं हो पाता।”


प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल

इसी बीच ज्योति सिंह की जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
दोनों की मुलाकात पटना के शेखपुरा हाउस में हुई थी। हालांकि, ज्योति सिंह ने साफ कहा कि उनकी मुलाकात टिकट या राजनीति के लिए नहीं थी — वह उन महिलाओं की आवाज़ उठाना चाहती हैं, जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47