गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने पहले सात इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया है। शांति योजना के अनुसार कुल 20 बंधकों की रिहाई और 1,900 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया जारी है।
इजरायल में राहत और जश्न का माहौल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता को अहम मानते हुए इजरायल उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान “इजरायली प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ ऑनर” देने जा रहा है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि बंधकों की रिहाई के बाद गाजा में हमास की सुरंगों को नष्ट करने की तैयारी शुरू की जाएगी।

