‘She’ Conclave: VLCC की फाउंडर वंदना लूथरा ने की महिलाओं पर चर्चा, जो कहा उसे हर किसी को सुनना चाहिए

5 1742291723

वंदना लूथरा
Image Source : INDIA TV
वंदना लूथरा

VLCC की मालकिन वंदना लूथरा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में वंदना लूथरा की कंपनी अपना कारोबार कर रही है। आज VLCC ब्यूटी एंड वेलनेस के क्षेत्र में सबसे बड़ा नाम है। सिर्फ 2000 रुपये से कंपनी को शुरू करने वाली वंदना ने आज VLCC को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। 1989 में उन्होंने VLCC कंपनी की शुरुआत की थी। फैशन, ब्यूटी और वेलनेस के साथ-साथ वंदना लूथरा का समाज के प्रति योगदान भी काफी जबरदस्त रहा है। इसे लेकर उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। आज इंडिया टीवी के ‘She’ Conclave में वंदना लूथरा बतौर खास मेहमान उपस्थित हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के विषय में इंडिया टीवी से खुलकर चर्चा की।

मां को बताया अपना सोर्स ऑफ इंस्पिरेशन

मेहमान के तौर पर ‘She’ Conclave में आईं वंदना लूथरा ने अपनी करियर जर्नी बारे में बताया कि उन्होंने शुरू से ही जिंदगी में कुछ करने का सपना देखा था और उनके इस सपने को पूरा के लिए उनकी मां ने उनका हमेशा साथ दिया। वंदना ने अपनी मां को ही अपना सोर्स ऑफ इंस्पिरेशन बताया। उन्होंने कहा कि, उनकी मां से ही उन्हें VLCC का आइडिया मिला था। अगर उनकी मां ना होती तो शायद VLCC भी नहीं होता। उनकी जिंदगी की पहली स्ट्रॉन्ग महिला उनकी मां ही थीं।

इंडिया टीवी 'She' कॉन्क्लेव

Image Source : INDIA TV

इंडिया टीवी ‘She’ कॉन्क्लेव

देश की महिलाओं से जुड़ना चाहती थीं वंदना लूथरा

वंदना लूथरा ने बताया कि उन्होंने 13-14 साल की उम्र में ही बिजनेस का सोच लिया था। शुरुआत से ही वे ‘ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर’ खोलना चाहती थीं। वे अपने देश की महिलाओं से जुड़ना चाहती थीं और ऐसा हुआ भी। आज देश की हर एक महिला VLCC ब्रांड को जानती है। उसके प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। हमारे और आपके घरों में भी VLCC के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स जरूर मिल जाएंगे। वंदना लूथरा ने दिल्ली में पॉलिटेक्निक से ब्यूटी कोर्स किया फिर कॉस्मेटोलॉजी और न्यूट्रिशन का कोर्स करने के लिए वे जर्मनी भी गईं। वंदना ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपनी जिंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखा। हमेशा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती रहीं।

आज वंदना लूथरा की कंपनी VLCC 14 देशों में अपने 500 से भी ज्यादा आउटलेट्स चलाती हैं। 

ये भी पढ़ें:

महिलाओं को क्या करना चाहिए, क्या नहीं, India TV ‘She’ Conclave में शालिनी पासी ने खुलकर की बात

India TV ‘She’ Conclave: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने महिलाओं के मुद्दे पर की खुलकर बात, जानें क्या कहा

Latest India News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

Source link

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47