कांगोंः नाव में लगी आग, पलटी, 143 की मौत, कई लापता

कांगोंः नाव में लगी आग, पलटी, 143 की मौत, कई लापता

यह हादसा इक्वेटर प्रांत की राजधानी मबंडाका के पास और कांगो नदी के संगम पर हुई। कांगो दुनिया की सबसे गहरी नदी है। कांगो में ईंधन ले जा रही एक नाव में आग लगने और पलट जाने से कम से कम 143 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी दी। एक अधिकारी जोसेफिन.पैसिफ़िक लोकुमु के अनुसार उत्तर.पश्चिमी डीआरसी में कांगो नदी पर एक लकड़ी की नाव पर सैकड़ों यात्री सवार थे। उसी दौरान नाव में आग लग गई।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 131 शवों का पहला समूह मिला, और गुरुवार और शुक्रवार को 12 और शव निकाले गए। उनमें से कई जले हुए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ष्एक महिला ने खाना पकाने के लिए अंगारे जलाए। उसकी चिंगारी पास में रखे ईंधन पर चली गई। इससे ब्लास्ट हुआ और जिसने पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई बच्चों और महिलाओं की भी मौत हो गई। हादसे में कुछ जीवित बचे लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कई लोग अभी भी अपनों की तलाश कर रहे हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47