मंदिर के पुजारी की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Untitled design 42
मंदिर के पुजारी की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में बालाजी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है और एक शख्स घायल है। मंदिर में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी अनूप सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस जांच.पड़ताल में जुटी है। मृतक पुजारी का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल थी। वह 30 सालों से बालाजी मंदिर के पुजारी के तौर पर भगवान की सेवा कर रहे थे। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा का है।
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि हमें ये सूचना मिली कि चारपाई पर सो रहे पुजारी की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल है। इस घटना में एक शख्स घायल हैए जिसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उनका नाम अवधेश प्रजापति है और उनकी उम्र 50 साल है। आरोपी राजू पासवान को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि एक मंदिर के पुजारी से किसी की ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है कि इतनी बेरहमी के साथ उनकी हत्या की गई। एक बुजुर्ग शख्स का शव चारपाई पर खून से लथपथ देखकर हर कोई हैरान है और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47