केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई सुरक्षा, बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे

Untitled design 51
केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई सुरक्षा, बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे

केंद्र सरकार ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है। शीर्ष सूत्रों की ओर से मिली जानकरी के मुताबिक, एस जयशंकर के काफिले में एक और बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया है और उनके सुरक्षा कवर को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एस जयशंकर को देशभर में उनकी यात्रा के दौरान एक हाई सिक्योरिटी वाला वाहन मिलेगा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर को वर्तमान में Z कैटेगरी सुरक्षा की सुविधा दी गई है। उनके सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF के जवान होते हैं। बीते साल ही उनकी सुरक्षा Z कैटेगरी से बढ़ाकर की गई थी। इसके बाद CRPF ने एस जयशंकर की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस से अपने हाथों में ले लिया था।
विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुई है। । सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीआरपीएफ ने जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाने का यह फैसला भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े हाल के खतरे के आकलन के बाद लिया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47