रिफाइनरी पुलिस की गांजा तस्करों के साथ मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली, घायल, तीन अन्य गिरफ्तार

रिफाइनरी पुलिस की गांजा तस्करों के साथ मुठभेड़ एक तस्कर को लगी गोली घायल तीन अन्य गिरफ्तार
रिफाइनरी पुलिस की गांजा तस्करों के साथ मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली, घायल, तीन अन्य गिरफ्तार

मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस और रिवार्डेड टीम की गांजा तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उन्हें टोका तो गांजा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गांजा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 36 किलो गांजाए तमंचा कारतूस बरामद किया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गाय है।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रिफाइनरी नगर के सामने मंगलवार की रात को को श्रीजी मार्केट से आगे पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि कांशीराम कट के पास मधुबनी खंडहर में कुछ बदमाशों किसी वारदात को को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्माए रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय वर्माए रिवार्डेड टीम प्रभारी अमित चौहान के मौके पहुंच गए। बदमाशों की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी होते देख गांजा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गांजा तस्कर के घायल होने के बाद साथी उसे अपने साथ ले जाने लगे। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में तमंचा कारतूस भी मिले। पुलिस उन्हें थाना रिफाइनरी लेकर आई। यहां घायल तस्कर ने अपना नाम जिला बिजनौर के थाना हल्दौर के लड़नपुर निवासी लोकेंद्र बताया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रिफाइनरी थाना प्रभारी रिफाइनरी अजय वर्मा, स्पेशल टास्कध् रिवार्डेड टीम प्रभारी निरीक्षक अमित चौहान, रिफाइनरी थाने के एसआई विपिन तौमर, बाद चौकी प्रभारी मोहनलाल, अखिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल दीपक चौधरी, विशाल तोमर, अंकुर यादव, रिवार्डेड टीम के हेड कांस्टेबल विशाल गौतमए रोहित कुमार, कांस्टेबल सोनू भाटीए संतोष कुमार ने मुठभेड़ में अहम भूमिका निभाई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47