करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा फिर भागा, 5 दिन में 3 बार पहुंचा, आगरा पुलिस को दिया चकमा

682c75865b958 okendra rana 202849198 16x9 1
करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा फिर भागा, 5 दिन में 3 बार पहुंचा, आगरा पुलिस को दिया चकमा

करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा आगरा पुलिस को बार-बार चकमा दे रहा है. 5 दिन में 3 बार ओकेंद्र चैलेंज देकर आगरा पहुंचा, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई. बता दें कि पुलिस को उसके आगरा आने की जानकारी तब मिलती है जब वह अपना वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करता है. तीन दिन पहले भी ओकेंद्र राणा ने आगरा में महाराणा प्रताप के बोर्ड का उद्घाटन किया और फिर वापस चला गया. लेकिन पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका. बता दें कि 26 मार्च से आगरा पुलिस करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की तलाश में जुटी है. ओकेंद्र राणा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने का आरोप है. 

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47